Friday, 28 March 2014

डाक टिकट




   डाक टिकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट
     इन्द् धनुषी रंगो में सज कर
       सुंदर से परिधान पहन कर
         प्रियतम को सन्देश पहुंचा कर
           इतराता इठलाता एक टिकट
             मन के भावों को करता प्रकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट
     नदियां, झीलें, झरने सुंदर
       गर्जन करते सात समुन्दर
         ध्रुविय-भालू, अफ्रिकी-वानर
           अद्भुत जीव दिखाता टिकट
            मल्हार कि बूंदें गिराता टिकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट
     मन्दिर, मठ, गुरुद्वारे ले जा कर
       गिरजे, मस्जिद, गोम्पा बता कर
         स्तम्भ, महल, किले घुमा कर  
           अजंता-अलोरा पहुंचाता टिकट
             प्रेम का पाठ पढाता टिकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट
     वैज्ञानिक उपकरण दिखा कर
       ग्रह-नक्षत्रों के रूप दिखा कर
        समुद्रों की गहरी थाह नाप कर
          सब का ज्ञान बढाता टिकट
           संकल्प शक्ति जगाता टिकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट
     कोणार्क, कांची, काशी के मन्दिर
       दिल्ली, लन्दन या सिंगापुर
         गावों, पहाडों में, शहर के अन्दर
           मन कि कलियां खिलाता टिकट
            नये-नये दोस्त बनाता टिकट
एक छोटा सा डाक टिकट
सब को लाता और निकट

                            ....प्रकाश गौतम्

No comments: