विचार
विचार हैं मन के बुलबुले
कभी गुमसुम कभी चुलबुले
विचार रंग-बिरंगी तितलियाँ
खिलाती मन की कलियाँ
विचार है रिमझिम आषाढ
जो ले आते सोच की बाढ
विचार बुनते हैँ ताना-बाना
कभी सुनाते मधुर गाना
विचार रचते नया संसार
साथ लाते नई बहार
विचार गाते मधुर गीत
सुनाते मीठा-मीठा संगीत
विचार बन जाते है फूल
कभी बन जाते उडती धूल
विचार डुबकते गहराईयोँ मेँ
कभी सुबकते अमराईयोँ मे
विचार बन जाते हैं उफान
ले आते हैँ मन मेँ तूफान
विचार देते अलग पहचान
होंठोँ पर फैलाते मुस्कान
......प्रकाश गौतम
No comments:
Post a Comment